Sunday , March 22 2026 2:17 PM
Home / News / World (page 1125)

World

ट्रंप ने ईरान के केंद्रीय बैंक के खिलाफ और प्रतिबंध लगाए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के केंद्रीय बैंक के खिलाफ शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने इन्हें अमेरिका द्वारा किसी अन्य देश पर लगाए गए सबसे कठिन प्रतिबंध बताया। ओवल कार्यालय में ट्रंप ने मीडिया से कहा, ‘‘हमने अभी अभी ईरान के राष्ट्रीय बैंक पर प्रतिबंध लगाए हैं।” हालांकि उन्होंने बाद में बैंक के नाम में …

Read More »

International Day of Peace: शांति प्राप्त करने की पहल, जानें रोचक जानकारी

हर साल 21 सितम्बर को विश्व भर में ‘विश्व शांति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सभी देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरूआत की थी। वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एकमत से इस दिन को अहिंसा और युद्धविराम का दिन …

Read More »

नए दलाईलामा के चयन पर अमेरिका कसेगा चीन लगाम

तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु चुनने को लेकर अमेरिका चीन के लिए कुछ सीमाएं तय करने पर विचार कर रहा है ताकि वह नया दलाईलामा चुनने में हस्तक्षेप न कर पाए। दरअसल अमेरिका दलाई लामा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली चेतावनी और कांग्रेस में विचाराधीन एक विधेयक के जरिए अमेरिका चीन को पहले ही यह …

Read More »

मजे के लिए स्कूल के 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी लड़की, गिरफ्तार

अमेरिकी में पुलिस ने एक ऐसी सिरफिरी लड़की को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ अपने मजे के लिए 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी। अमेरीकी राज्य ओक्लाहोमा में इस लड़की ने ‘ अपने सहकर्मियों से कहा था कि वह अपने स्कूल के लोगों पर गोली चलाना चाहती हैं जहां से उसे निकाल दिया गया था । इतना सुनते ही …

Read More »

नासा ने ली चंद्रयान-2 के लैंडिंग साइट की तस्वीर, जल्द मिलेगी बड़ी खबर

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से फिर संपर्क स्थापित करने का समय नजदीक आने के साथ, नासा के मून ऑर्बिटर ने चांद के उस हिस्से की तस्वीरें खींची हैं, जहां भारत ने अभियान के तहत सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की है। नासा के लूनर रिकॉनिसंस …

Read More »

इजराइल के खिलाफ रूख को लेकर पाक मूल की ब्रिटिश लेखिका का पुरस्कार छीना

किस्तानी मूल की ब्रिटिश लेखिका कमिला शम्सी के इजराइल विरोधी रुख को लेकर उनसे प्रतिष्ठित जर्मन साहित्य पुरस्कार वापस ले लिया गया है। गुरुवार को मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया। इस महीने की शुरूआत में जर्मन शहर डोर्तमुंद ने प्रख्यात उपन्यासकार कमिला को साल के नेल्ली सैच प्राइज का विजेता घोषित किया था। एक यहूदी …

Read More »

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रुडो ने नस्ली मेकअप करने के लिए मांगी माफी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने 18 साल पहले एक स्कूल की पार्टी में चेहरे पर काले रंग का मेकअप करके जाने के लिए बुधवार को माफी मांगी। ट्रुडो 18 साल पहले इस स्कूल में पढ़ाते थे। टाइम पत्रिका ने संघीय चुनाव प्रचार शुरू होने से महज एक हफ्ते पहले यह तस्वीर प्रकाशित की है जहां ट्रुडू की लिबरल पार्टी …

Read More »

सऊदी ने कहा, निःसंदेह ईरान ने कराया रिफाइनरी हमला, करवाएंगे अंर्तराष्ट्रीय जांच

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सउद ने पेट्रोलियम रिफाइनरी में हुए ड्रोन हमले की अंतररष्ट्रीय जांच कराने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जांच का उद्देश्य सऊदी अरब द्वारा की गई प्रक्रियाओं से वैश्विक समुदाय को आश्वस्त करना है। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने …

Read More »

पाक की कंगाली को लेकर ‘मूडीज’ ने दी गंभीर चेतावनी

आतंकवाद व कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान के आर्थिक हालात को लेकर अब दुनिया की बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी है। मूडीज ने पाकिस्तान को उन देशों में रखा है, जिनपर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। पाकिस्तान की ये आर्थिक हालत इसलिए हुई है क्योंकि उसकी विदेशी मुद्रा पर निर्भरता और बाहरी …

Read More »

इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के लिए बारिश की प्रार्थना

इंडोनेशिया के शहर पेकनबारू में सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को बारिश के लिए सार्वजनिक प्रार्थना की, ताकि जंगलों में लगी भीषण आग की समस्या से मुक्ति पाई जा सके और देश भर में फैले जहरीले धुएं से लोगों को राहत मिले। इंडोनेशिया के सुमात्रा और बोर्नियो द्वीप पर खेती की जमीन साफ करने के लिए अवैध तरीके से लगाई गई …

Read More »