Wednesday , April 1 2026 9:17 PM
Home / Entertainment / कैटोना बच्चों पर नहीं डालेंगी अंतिम संस्कार का भार, इसलिए

कैटोना बच्चों पर नहीं डालेंगी अंतिम संस्कार का भार, इसलिए

लंदन। गायिका कैरी कैटोना ने मौत के बाद अपनी अस्थियों को अंतरिक्ष में बिखेरने की व्यवस्था की है।‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कैटोना (37) ने उनकी मृत्यु के बाद उनकी अस्थियों को एक विशेष रॉकेट से ले जाकर अंतरिक्ष में बिखेरने के लिए एक कंपनी से करार किया है।

इससे पहले स्टार ट्रैक के निर्माता जेनी रोडनबेरी और अभिनेता जेम्स डूहन की अस्थियों को भी अंतरिक्ष में बिखेरी जा चुका है।

कैटोना ने मैनचेस्टर की एक कंपनी प्राइड प्लानिंग से करार किया है। उन्होंने अपने अंतिम संस्कार का भार अपने बच्चों पर नहीं डालने का फैसला किया है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनका अंतरिक्ष से एक खास लगाव रहा है और वह चाहती हैं कि उनका अंतिम संस्कार अनोखा और यादगार रहे। वह एक शानदार मां हैं और उनके लिए उनके बच्चे सब कुछ हैं। उन्होंने ऐसा करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि वह नहीं चाहती कि उनके बच्चों को उनके अंतिम संस्कार का बोझ उठाना पड़े।’’