
कभी बिल्लियों को लड़ते देखा है? भाई साहब, सोशल मीडिया पर दो बिल्लियों की लड़ाई का ऐसा वीडियो छाया है कि लोग उसे देखते ही जा रहे हैं। आर्टिकल लिखे जाने तक 50 लाख से अधिक बार इस वीडियो को देखा चुका है। साथ ही, 3 लाख 66 हजार से ज्यादा तो लाइक्स मिल चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कैसी लड़ाई हो गई बिल्लियों में। यह तो आपको वीडियो देखकर ही पता चलेगा?
बिल्ली ने दी धोबी पछाड़ : इस वीडियो को ट्विटर @Morgainsa ने शेयर किया। इसमें दो बिल्लियां छत पर लड़ रही हैं। दोनों गुत्थम गुत्था हैं। हालांकि, एक बिल्ली दूसरी वाली को छत से लटका देती हैं और बाद में पंजे मारकर गिरा देती है। वीडियो 14 सेकंड का है, जो बताता है कि जीतने वाले को राजा कहते हैं!
Long live the king, narrated by @JRsBBQ and @JerryLawler #JRKing 😂😂😂 pic.twitter.com/ERLDCfelje
— Chad ➐ (@ChadBlue_) September 7, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website