Sunday , March 22 2026 11:31 AM
Home / News / सेलिब्रिटी शेफ ने शो में बकरे को मारी गोली फिर पका कर खाया, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन

सेलिब्रिटी शेफ ने शो में बकरे को मारी गोली फिर पका कर खाया, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन


अपनी अजीब हरकतों के कारण विवादों में रहने वाले सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, उन्‍होंने नेशनल जियोग्राफिक टीवी पर प्रसारित अपने शो Gordon Ramsay : Uncharted के एपिसोड में एक बकरे को गोली से मार गिराया। जैसे ही यह बात सामने आई सोशल मीडिया के लोगों ने उनके इस स्‍टंट को ‘विचारहीन’ और ‘क्रूर’ करार दिया।
नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार, Gordon Ramsay: Uncharted शो में शेफ गॉर्डन रामसे दुनिया भर के लोगों, स्थानों और स्वादों का अनुभव करते हैं। इस सीरीज की शुरूआत पेरू में हुई और जिसके बाद गॉर्डन न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर पहुंचे। जहां शेफ माओरी व्यंजनों के रहस्यों की खोजने की कोशिश कर रहे थे। न्यूजीलैंड में शेफ मोनिक फिसो ने गॉर्डन रामसे को घुमाया और यहां के फूड के बारे में जानकारी दी। मोनिक ने यहां गॉर्डन रामसे को खाने लायक पौधें दिखाए और इसके बाद पहाड़ी बकरे को मारने के लिए भेजा।
जिसके बाद गॉर्डन रामसे का बकरे को गोली मारने का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। यही नहीं बकरे को बाद में पकाया गया और फिर उसे बेरी चटनी और सलाद के साथ परोसा भी गया।

सोशल मीडिया के पशु प्रेमी यूजर्स को ये बात पसंद नहीं आई और उन्‍होंने Ramsay की आलोचना करते हुए उन्‍हें निर्दयी और क्रूर बताया । इससे पहले फरवरी में भी Ramsay उस वक्‍त भी आलोचना का शिकार हुए थे जब उन्‍होंने पशुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्‍था पेटा का मजाक उड़ाया था।