
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का पांचवां और अंतिम टेस्ट 27 जुलाई से द ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। मैच के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड ने खेल में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 295 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं दूसरे दिन दोनों टीमों के कप्तान के बीच भी एक शानदार मोमेंट देखने को मिला। जब पैट कमिंस ने गोली से भी तेज रफ्तार से शॉट मारा और बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनके इस कैच की वीडियो भी वायरल हो रही है।
बेन स्टोक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच – दूसरे दिन के आखिरी सेशन के अंतिम वक्त में बेन स्टोक्स अपने स्टार बल्लेबाज जो रूट से गेंदबाजी करवा रहे थे। रूट ऑस्ट्रेलियाई पारी का 103वां ओवर डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस स्ट्राइक पर थे जो अच्छी लय में लग रहे थे और रन बना रहे थे। रूट ने अराउंड द विकेट आकर कमिंस को ऊपर उनके पाले में गेंद फेंकी। मौके का फायदा उठाते हुए पैट ने मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।
उनके बल्ले से बिजली से भी तेज रफ्तार से शॉट निकला था। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा रही थी। फ्लैट सिक्स हो ही जाता कि बेन स्टोक्स बीच में आ गए। स्टोक्स ने हवा में उड़कर कैच लपक लिया। लेकिन जब उन्हें लगने लगा कि वह बाउंड्री को टच कर देंगे तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाला और बाउंड्री से बाहर चले गए और फिर वापसी आकर गेंद को पकड़ लिया। ऐसे कमिंस 34 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया भी ऑल आउट हो गई। स्टोक्स के इस कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है।
Home / Sports / बाउंड्री पर बेन स्टोक्स का करिश्मा, हवा में उड़कर पकड़ लिया ‘कैच ऑफ द ईयर’, वीडियो देख करेंगे हैरत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website