Friday , March 27 2026 12:10 AM
Home / Entertainment / किसी भी तरह की भीड़ को थिरका सकती हैं चार्ली एक्ससीएक्स

किसी भी तरह की भीड़ को थिरका सकती हैं चार्ली एक्ससीएक्स


लॉस एंजेलिस। गायिका चार्ली एक्ससीएक्स का कहना है कि वह एक अच्छी परफॉर्मर हैं और वह शो में उमड़ी हर तरह की भीड़ को अपने गानों पर थिरका सकती हैं।
वह मौजूदा समय में टेलर स्विफ्ट के वल्र्ड टूर का समर्थन कर रही हैं।
‘ऑब्जर्वर मैगजीन’ को दिए बयान में चार्ली ने कहा, ‘‘मैं एक अच्छी परफॉर्मर हूं और मैं किसी भी तरह की भीड़ को थिरका सकती हूं। टेलर के शो भी बेहतरीन होते हैं लेकिन यह थोड़े अलग होते हैं। मैं प्रेस्टाइन पॉप परफॉर्मर हूं। मेरा जन्म ही क्लब जैसे माहौल में गाने के लिए हुआ है।’’
वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ली ने कहा कि वह काम में व्यस्त रहने वाली इंसान हैं और वह अपने संगीत करियर में ही मशगूल रहती हैं।