Thursday , March 13 2025 12:52 PM
Home / Off- Beat / चिम्पैंजी की थी तबीयत खराब, मालिक को देखते ही उसने ऐसे किया रिएक्ट

चिम्पैंजी की थी तबीयत खराब, मालिक को देखते ही उसने ऐसे किया रिएक्ट


प्यार तो प्यार होता है : जानवर इंसानों से कितने प्यार करते हैं इसके आपके कई किस्से सुने होंगे, कई वीडियोज देखें होंगे। आज एक और वीडियो सामने आया है। एक चिम्पैंजी की तबीयत खराब हो गई थी। जब उसके मालिक और मालकिन उससे मिलने आए तो वो बहुत खुश हुआ। इतना खुश कि उसकी खुशी जिसने भी देखी वो भी खुश हो रहा है। एक बात है लेकिन पलकों पर खुशी के आंसू भी आ सकते हैं इस वीडियो को देखने के बाद।
पहले आप यह प्यारा सा वीडियो देखें : @RexChapman ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वो लिखते हैं कि यह चिम्पैंजी टूटी हुई पस्लियों के साथ पैदा हुआ था। इसे निमोनिया था। उसकी मां उसे छोड़ गई थी। इस कपल ने इसे पाला और प्यार दिया। आज ये उन्हें देखने के बाद ऐसे रिएक्ट कर रहा है।
क्या होता है वीडियो में? : वीडियो में देखा जा सकता है कि भागे-भागे ये चिम्पैंजी सीधे एक महिला के गले लग जाता है। वो उसे प्यार करता है। महिला रो रही होती है। वो रोते-रोते ही उसे गले लगा लेती है, फिर वो प्यार दर्शाते हुए बंदे के गले गल जाता है। वो उसे अपनी बांहों में भर लेते हैं मानों वो उसका बच्चा हो। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं।