Sunday , December 21 2025 1:58 AM
Home / News / पाकिस्तानी नेवी के लिए चीन ने बनाई चौथी हंगोर क्लास पनडुब्बी ‘गाजी’, भारतीय नौसेना के लिए बड़ा खतरा

पाकिस्तानी नेवी के लिए चीन ने बनाई चौथी हंगोर क्लास पनडुब्बी ‘गाजी’, भारतीय नौसेना के लिए बड़ा खतरा


चीन ने पाकिस्तानी नौसेना की चौथी हंगोर क्लास पनडुब्बी को तैयार कर दिया है। पाकिस्तानी नेवी ने बुधवार को बताया कि चीन निर्मित पाकिस्तानी पनडुब्बी गाजी को वुहान में शुआंगलिउ बेस से लॉन्च किया गया है। इसने कहा कि इससे क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान की सरकार ने आठ हंगोर क्लास पनडुब्बियों की खरीद के लिए चीन के साथ रक्षा समझौता किया है। इके तहत चार पनडुब्बियां चीन में बनाई जा रही हैं। वहीं, बाकी चार पनडुब्बियों को पाकिस्तान स्थित कराची में बनाया जाएगा। इसका निर्माण कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड करेगी।
पाकिस्तानी नेवी ने अपने बयान में गाजी के लॉन्च को एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। इसमें कहा गया है कि चीन में बन रही सभी चार पनडुब्बियां अब कड़े समुद्री परीक्षणों से गुजर रही हैं और पाकिस्तान को सौंपे जाने के अंतिम चरण में हैं। नेवी ने कहा कि हंगोर क्लास पनडुब्बियां क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वुहान में आयोजित लॉन्चिंग समारोह में दोनों देशों के अधिकारी शामिल हुए