
चीन में आने वाले समय में जनसंख्या के स्वरूप में बदलाव की आशंका को देखते हुए यहां की हुकुमत चाहती है कि लोग अधिक बच्चे पैदा करें पर ऐसा लगता है कि अफसरशाही उनकी इस राय से इत्तेफाक नहीं रखती। कुछ समय पहले अधिकारियों ने एक ऐसे दंपति पर जुर्माना लगाया जिनका तीसरा बच्चा इस दुनिया में आया था।
अफसरों के इस कदम से लोगों में खासी नाराजगी भी सामने आई। इस मसले पर अधिकारियों ने दंपति को करीब 9,500 डॉलर का शुल्क भरने का आदेश दिया था पर ये परिवार यह राशि भरने में असमर्थ रहा। इस समस्या की जड़ें चीन की दशकों पुरानी उस जनसंख्या नीति में देखी जा सकती हैं जिसमें प्रति परिवार एक बच्चा होने की ही बात कही गई थी।
बीते कुछ दशकों में चीनी नेतृत्व ने इस बात को समझा है कि इस वजह से यहां की कार्यशील जनसंख्या की उम्र में इजाफा हो रहा है और इससे देश का भविष्य प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए साल 2016 में इस नीति को बदलकर प्रति परिवार दो बच्चे कर दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website