Thursday , March 19 2026 10:32 PM
Home / News / पाकिस्तान को लगी चोट तो तड़प उठा चीन… मुनीर के 6 जेट गिरने के खुलासे पर बौखलाए चीनी एक्सपर्ट, भारत से मांगा सबूत

पाकिस्तान को लगी चोट तो तड़प उठा चीन… मुनीर के 6 जेट गिरने के खुलासे पर बौखलाए चीनी एक्सपर्ट, भारत से मांगा सबूत


चीनी एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तानी जेट गिराने के दावे के पक्ष में सबूत नहीं दिखते हैं। पाकिस्तान के छह विमान गिरने की बात सामने आई है।
इंडियन एयरफोर्स ने खुलासा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छह लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। भारतीय वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह की ओर से ये जानकारी दिए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया है तो चीनी एक्सपर्ट भी उसके बचाव में कूद गए हैं। चीन के चरहार इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर चेंग झिझोंग ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी जेट विमानों के गिरने के दावे के पक्ष में कोई मजबूत सबूत नहीं है।
पीटीवी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी प्रोफेसर चेंग ने कहा कि पाकिस्तान के जेट गिरने के सत्यापन की आवश्यकता है। अभी तक भारत की एयरफोर्स ओर से पाकिस्तान के विमान के मलबे की तस्वीरें, रडार डेटा या कोई दूसरी ऐसे पुष्टि करने वाली सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है, जो उसके दावे को मजबूत करे। भारत को इस संबंध में सबूत देना चाहिए।