अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी से चीनी बौखलाए हुए हैं। चीनी सोशल मीडिया वॉरियर इस शादी के खिलाफ एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। इस पर उन्हें करारा जवाब मिला है। इस शादी में खुद के चीन के राजदूत भी पहुंचे थे और उन्होंने इसे शानदार शादी बताया था।
अनंत अंबानी की शाही शादी देख चीनियों के होश उड़े हुए हैं। भारत की प्रगति से नफरत करने वाले चीनी सोशल मीडिया में अनंत अंबानी की शादी के खिलाफ भी प्रोपेगैंडा फैलाने में जुट गए हैं। भारत के खिलाफ अक्सर जहरीले बयान देने वाले चीनी अब इस शादी को निशाना बना रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया वारियर झाओ दाशुआई ने पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधा। उसने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री इस सबसे धनी आदमी की शादी में गए जबकि 5 साल के अंदर की भारत के बच्चों की 46 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है। चीनी प्रोपेगैंडा वॉरियर को भारतीयों ने भी करारा जवाब दिया और याद दिलाया कि इस शादी में खुद चीनी राजदूत पहुंचे थे और उन्होंने इसे यादगार बताया था।
झाओ दाशुआई ने अंबानी परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि अंबानी फेमली को यह पता है कि उन्हें यह पैसा मोदी और क्रोनी कैपटलिज्म की वजह से मिली है। चीनी प्रोपेगैंडा वॉरियर को अमेरिका के ब्रुकिंग इंस्टीट्यूट में सीनियर फेलो तन्वी मदान ने करारा जवाब दिया है। तन्वी ने एक्स पर लिखा, ‘अजीब। चीनी प्रोपेगैंडा भारत की शाही शादी के पीछे लग गया है जिसमें चीन के राजदूत शामिल हुए और जिसे एक ऐसे परिवार ने आयोजित किया था जिसके साथ चीनी कंपनियां खुद बिजनस करना चाहती हैं।’
Home / News / अनंत अंबानी की शाही शादी देख बौखलाए चीनी, पच नहीं रही शान-ओ-शौकत, भारतीय से मिला करारा जवाब