
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया दिल्ली पहुंच गई है। यहां खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ी होटल पहुंचे और वहां भी इनका ग्रैंड वेलकम हुआ। यहां टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी वाली स्पेशल केक भी तैयार की गई थी।
हाइलाइट्स
अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया गया था। भारतीय टीम ने 29 जून को हुए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका पर जीत हासिल की। इसके साथ ही 11 से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा हुआ। बारबाडोस में चक्रवात की वजह से भारतीय टीम पूर्वनिर्धारित शेड्यूल पर वापस नहीं लौट पाई थी। अब एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से गुरुवार की सुबह टीम इंडिया दिल्ली पहुंची।
टीम इंडिया होटल में जोरदार वेलकम – भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर तो जोरदार वेलकम हुआ ही, इसके साथ ही होटल में भी खिलाड़ियों के लिए खास तैयारी थी। पॉश चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा होटल में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के स्वागत के लिए खास नाश्ते और केक का इंतजाम किया गया था। केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का थी और उसके ऊपर चॉकलेट से बनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखी गई है। पेस्ट्री शेफ की एक टीम ने केक बनाने के लिए रात भर काम किया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़, उपकप्तान हार्दिक पंड्या
टीम के लिए नाश्ते में छोले भटूरे – आईटीसी मौर्या के कार्यकारी शेफ शिवनीत पहोजा ने एएनआई से कहा, ‘केक टीम की जर्सी के रंग का है। इसकी खासियत यह ट्रॉफी है, यह देखने में असली ट्रॉफी जैसी लग सकती है, लेकिन यह चॉकलेट से बनी है। यह विजेता टीम के लिए हमारा स्वागत है। हमने विशेष स्थान पर नाश्ते की व्यवस्था की है और हम उन्हें एक विशेष नाश्ता देंगे।
#WATCH | Preparations underway at ITC Maurya to welcome Men's Indian Cricket Team, after winning the #T20WorldCup2024 trophy.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
India defeated South Africa by 7 runs on June 29, in Barbados. pic.twitter.com/y4Ldw1kKVD
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website