Monday , February 9 2026 9:03 AM
Home / Sports / सिर्फ 39 पर ढेर, रिकॉर्ड जीत… वेस्टइंडीज ने गजब कर दिया, टी20 विश्व कप में 2007 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

सिर्फ 39 पर ढेर, रिकॉर्ड जीत… वेस्टइंडीज ने गजब कर दिया, टी20 विश्व कप में 2007 के बाद पहली बार हुआ ऐसा


टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप सी के एक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया। उसने युंगाडा को न केवल टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे लोएस्ट स्कोर 39 रनों पर ढेर किया, बल्कि 134 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह टी20 विश्व कप 2024 की सबसे बड़ी जीत है, जबकि इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 2007 में श्रीलंका ने केन्या को 172 रनों से हराया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने 130 से अधिक रनों के अंतर से किसी टीम को हराया है। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 173 रन बनाए थे, जबकि युगांडा अकील हुसैन (11/5) की घातक गेंदबाजी के आगे सिर्फ 39 रनों पर ही ढेर हो गई।
टी20 विश्वकप में सबसे कम ऑल-आउट टोटल
39 – NED बनाम SL, चटगाँव, 2014
39 – UGA बनाम WI, प्रोविडेंस, 2024
44 – NED बनाम SL, शारजाह, 2021
55 – WI बनाम ENG, दुबई, 2021
58 – UGA बनाम AFG, गुयाना, 2024
T20 विश्वकप में सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
172 – SL बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
134 – WI बनाम UGA, प्रोविडेंस, 2024
130 – AFG बनाम SCO, शारजाह, 2021
130 – SA बनाम SCO, द ओवल, 2009
125 – AFG बनाम UGA, प्रोविडेंस, 2024
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के उत्पात से युगांडा की हालत खराब – वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी और गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में पहली गेंद से रनों का अंबार लगाना शुरू कर दिया। युगांडा की अनुभवहीन गेंदबाजों जमकर ठोका। हालांकि, इस दौरान उसके विकेट भी गिरे, लेकिन अधिक फर्क नहीं पड़ा। ब्रेंडन किंग (8 गेंद, 13 रन) और जॉनसन चार्ल्स (42 गेंद 44 रन) ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 41 रन ठोके। इसके बाद पूरन ने 17 गेंदों में 22, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 18 गेंदों में 23, एस. रदरफोर्ड ने 16 गेंद में 22 रन, जबकि आंद्रे रसेल ने 17 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली।
IND vs PAK: ये टक्कर तय करेंगे कौन जीतेगा T20 World Cup 2024 की बाजी
19 रन के अंदर युगांडा की आधी टीम लौटी, सिर्फ एक खिलाड़ी दहाई पार – 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा टीम को उम्मीद के मुताबिक ही खराब शुरुआत मिली। अकील हुसैन और रोमारिया के बाद आंद्रे रसेल ने गजब ढाया। देखते ही देखते 0 रन पर एक विकेट, 4 रन पर दो विकेट, 15 रन पर 4 विकेट, 19 रन पर 5 विकेट यानी आधी टीम बिना फाइट किए पवेलियन लौट गई। यही हाल आगे भी रहा। उसके लिए जुमा मियागी इकलौते खिलाड़ी रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 20 गेंदों में 13 रन बनाए। टीम की पारी में कुल 3 चौके।
आयरलैंड की लगातार दूसरी हार, कनाडा ने खोला टूर्नामेंट में जीत का खाता
अकील हुसैन ने झटके 5 विकेट वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 11 रन देकर 5 विकेट, जबकि अल्जारी जोसेफ ने 6 रन देकर 2 विकेट झटके। रोमारियो शेफर्ड और आंद्रे रसेल के नाम एक-एक विकेट रहा। युगांडा 12 ओवरों में 39 रनों पर ढेर हो गई। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे छोटा स्कोर रहा। युगांडा से पहले नीदरलैंड भी श्रीलंका के खिलाफ 39 रन पर ही आउट हो चुका है। यह मैच 2014 विश्व कप में खेला गया था।