Sunday , March 29 2026 12:42 AM
Home / News / चीन से यूरोप में फिर कोरोना एक्‍सपोर्ट, इटली पहुंचीं फ्लाइट्स में आधे से ज्‍यादा यात्रियों को कोविड

चीन से यूरोप में फिर कोरोना एक्‍सपोर्ट, इटली पहुंचीं फ्लाइट्स में आधे से ज्‍यादा यात्रियों को कोविड

इटली दुनिया का वह देश जहां पर साल 2020 में चीन से निकले कोरोना वायरस ने सबसे पहले दस्‍तक दी थी। अब जबकि चीन में फिर से कोविड केसेज बढ़ रहे हैं तो इस देश से फिर डराने वाली खबर आ रही है। चीन से इटली के मिलान पहुंची दो फ्लाइट्स में आधे से ज्‍यादा यात्री कोविड पॉ‍जिटिव आए हैं। इसके बाद इटली ने चीन से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है। चीन में कोविड-19 के बीएफ7 वैरियंट की सुनामी आई है। यहां अस्‍पतालों में मरीजों की भीड़ है और शवदाह गृह के बाहर लाशों का ढेर लगा हुआ है। लेकिन इस स्थिति के बाद भी उसका यह फैसला ऐसे समय में दुनिया पर भारी पड़ सकता है जब कई देशों में हालात नियंत्रित हैं और जिंदगी सामान्‍य होती नजर आ रही है।
चीन ने खोले बॉर्डर – मार्च 2020 से चीन ने अपनी सीमाओं को बंद किया हुआ था। चीन ने बॉर्ड्स को खोल दिया है। इस फैसले के बीच ही चीन से दो फ्लाइट्स मिलान पहुंची हैं। इसमें से एक फ्लाइट में आधे से ज्‍यादा संक्रमित पाए गए। लोम्‍बार्डी के रीजनल काउंसिल गुइडो बर्टोलासो ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि पहली फ्लाइट्स में 92 में से 35 और दूसरी फ्लाइट में 120 में से 62 यात्री कोविड पॉजिटिव हैं। इस खबर के बीच ही अमेरिका वह पांचवा देश है जिसने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। चीन ने एक बार फिर से साधारण पासपोर्ट्स और वीजा जारी करने शुरू कर दिए हैं। तीन साल पहले जब कोविड की शुरुआत हुई थी तो उसने इस प्रक्रिया को प्रतिबंधित कर दिया था।