Wednesday , March 25 2026 12:24 PM
Home / Entertainment / कोरोना वायरस : जापानी कॉमेडियन केन शिमूरा का 70 की उम्र में निधन

कोरोना वायरस : जापानी कॉमेडियन केन शिमूरा का 70 की उम्र में निधन


कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की चपेट में दुनियाभर के करीब 7 लाख से ज्यादा लोग हैं। वहीं 33 हजार अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच जापान के कॉमेडियन केन शिमूरा की मौत हो गई। उन्होंने रविवार शाम अंतिम सांस ली। 70 साल के केम शिमूरा कोरोना वायरस से पीड़ित थे। सोमवार सुबह ही केन शिमूरा के निधन की पुष्टि की गई। जापान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक शिमूरा देश के सबसे बेस्ट कॉमेडियन्स में से एक थे। उनके करियर की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी।
बता दें कि शिमूरा को 20 मार्च को बुखार और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 23 मार्च को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। वे पहले जापानी सेलेब्रिटी थे, जिन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके साथ ही वे पहले जापानी सेलेब्रिटी हैं जिनकी जान इस वायरस ने ले ली है.
शिमूरा का असली नामयासुनोरी शिमूरा था। उन्होंने 70 से 80 के दशक में घर-घर में नाम कमाया। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज जैसे Hachijidayo Zeninshugo, Tensai! Shimura Dobutsuen समेत कई शोज में काम किया।