
आपने भरवां बैंगन, करेला और भरवां टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी तो खाई ही होगी, लेकिन आज हम आपके लिए एक और भरवां सब्जी लेकर आए है जो शायद ही आपने खाई होगी। जी हां, आज हम आपके लिए भरवां प्याज की सब्जी लाए है जिसे आप आसानी से ओवन में बना सकती है और भरवां प्याज का स्वाद चख सकती है। आइए जानते हैं भरवां प्याज की रेसिपी
सामग्री
– 4 बड़े प्याज
– 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
– 3 बड़े चम्मच राई
– 1 आलू
– 1 गाजर
– 25 ग्राम मक्खन
– 75 ग्राम चीज़
– नमक स्वादानुसार
विधि
1. सबसे पहले ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर कर लें।
2. इसके बाद प्याज को छिल कर उसके ऊपर तेल लगाकर ओवन में लाल होने तक पकने दें।
3. जब तक प्याज पक रहे हैं तब तक आलू और गाजर को कद्दूकस कर लें।
4. अब एक पैन में हल्का सा तेल गर्म करके आलू और गाजर को राई के साथ लाल होने दें। ऐसा तब तक करें जब तक कि वह भरावन के लिए तैयार न हो जाए।
5. इसके बाद इस बने मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने तक रख दें। फिर नमक और चीज़ के साथ अच्छी तरह मिला लें।
6. प्याज के लाल हो जाने पर उसे ओवन में से निकाल लें। अब प्याज के बीच में तैयार किया गया मसाला और मक्खन को अच्छी तरह भर दें।
7. गर्मा-गर्म आपका भरवां प्याज तैयार है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website