
घर पर आने वाले मेहमानों को कुछ ठंडा और नया बनाकर देना चाहते हैं। ऐसे में आप घर स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। सिर्फ मेहमानों के लिए ही नहीं आप इन्हें बच्चों को बनाकर भी पिला सकते हैं। पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह बनाने में भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर हैल्दी और यम्मी स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बनाने की रेस्पी।
सामग्री:
स्ट्रॉबेरी- 1 कप
रोमेन लेट्यूस (सलाद पत्ता)- 1 1/2 कप
चुकंदर- 1/2
अदरक- 1 (कटा हुआ)
आइस क्यूब्स- 1 1/2 कप
शहद- 1 टेबलस्पून
स्ट्रॉबेरी स्लाइस- गार्निश के लिए
विधि:
1. स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप स्ट्रॉबेरी, 1 1/2 कप रोमेन लेट्यूस और 1/2 को बारीक-बारीक काट लें।
2. इसके बाद ब्लैंडर में 1 1/2 कप, आधा टेबलस्पून शहद, 1 कटा हुआ अदरक और बाकी सामग्री डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।
3. अब इसमें बर्फ और आधा टेबलस्पून शहद डालकर फिर से ब्लैंड करें।
4. अच्छी तरह ब्लैंड करने के बाद इसे गिलास में डाल लें और स्ट्रॉबेरी स्लाइस से इसे गार्निश करें।
5. आपकी स्मूदी बन कर तैयार है। अब आप इस ठंडी-ठंडी ड्रिंक को बच्चों या मेहमानों को सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website