
मेलबर्न। अर्ल एडिंग्स को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीए के चेयरमैन डेविड पीवर ने समीक्षा समिति की रिपोर्ट के बाद बढ़ रहे दबाव के चलते कुछ समय पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एडिंग्स को अंतरिम प्रमुख बनाया गया था।
एडिंग्स का कार्यकाल अब अगले वर्ष होने वाली वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) तक रहेगा। सीए बोर्ड में एडिंग्स के अलावा जैकी हेय, जॉन हार्डेन एएम, मिचेल ट्रेडेनिक, माइकल कास्प्रोविच, पॉल ग्रीन और डॉ. लाचलन हेंडरसन निदेशक बने रहेंगे। एडिंग्स ने कहा, क्रिकेट का ऑस्ट्रेलियाई लोगों से गहरा नाता हैं। मैं गौरवान्वित हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मैं वादा करता हूं कि आम जनता से इस खेल का नाता और मजबूत करूंगा तथा खेल को ऐसी स्थिति में पहुंचाएंगे जिस पर सभी को गर्व होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website