
रूस के मॉस्को में एक सर्कस में एक भयानक हादसा हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दक्षिणी रूस में सर्कस देखने गई एक चार साल की बच्ची पर शेर ने हमला कर दिया। शेर को सर्कस के ट्रेनर ने पकड़ रखा था, लेकिन अचानक बेकाबू हो गए शेर ने नेट के पास खड़ी बच्ची के चेहरे पर पंजा मार दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के चेहरे औऱ शरीर पर चोंटे आईं हैं और उसका इलाज चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर के आसपास जो जाली लगी है, वह काफी ढीली है। वहीं, मामले की जांच कर रही समिति का कहना है कि सर्कस के डायरेक्टर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। रूस में इस तरह के सर्कस काफी आम हैं, जहां जंगली जानवरों का मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website