
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्वीट पोस्ट्स को साथ फैंस का दिल लगाए रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बिटिया मालती मैरी चोपड़ा जोनस की सोलो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे फैंस द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है। अगर आपने भी मालती की ये प्यारी तस्वीर अभी तक नहीं देखी तो डालें एक नजर..
प्रियंका चोपड़ा ने लाडली मालती की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है और फोटो के साथ लिखा, “afeternoons like this।” तस्वीर मेंदेखा जा सकता है कि क्यूट मालती समंदर किनारे रेत पर बैठी सूरज की ओर देख रही है। तस्वीर में मालती का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इसके अलावा पीसी ने होटल के कमरे के अंदर एक मिरर सेल्फी क्लिक की, जिसे फैंस के साथ इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। तस्वीर में प्रियंका एक डिजाइनर बैग लिए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “परफेक्ट मोमेंट और सब्यसाची, लव इट!”
बता दें, इससे पहले प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कैलीफोर्निया के मालिबू में बिताए फैमिली ट्रिप की फोटोज शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।
Home / Entertainment / इंटरनेट पर छाई प्रियंका की लाडली की क्यूट फोटो, समंदर किनारे नंगे पांव रेत पर खेलती नन्हीं मालती ने जीत लिया सबका दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website