
अभिनेत्री डेजी रिडले का कहना है कि उन्हें अब भी स्टेज से बहुत घबराहट होती है। फिमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अ लिटिल लेट विद लिली सिंह’ पर आने के दौरान ‘स्टार वार्स : द राइज ऑफ स्काईवाल्कर’ स्टार ने माना कि स्टेज पर जाने को लेकर उन्हें घबराहट होने लगती है।
अभिनेत्री ने कहा, “मैं सच में बहुत घबरा जाती हूं। मैं अभी भी बहुत घबरा रही हूं। मैं कांप रही हूं, पसीने आ रहे हैं। लोगों के सामने आना और यह पूरी बातें बताना अभी भी अजीब लग रहा है।”
वहीं 27 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उनका दूसरा डर स्काईडाइविंग है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website