
हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन और सिंगर क्रिस मार्टिन के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और 7 साल बाद इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि इनका रिश्ता अभी भी मजबूत है।
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ फिल्म से भारत में भी पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है। बताया जा रहा है कि Coldplay के क्रिस मार्टिन संग 7 साल तक रहने के बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी है। उनके रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। लेकिन आखिर सच क्या है, यहां जानिए।
मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Dakota Johnson और कोल्डप्ले के फ्रंटमैन Chris Martin ने कथित तौर पर अलग होने का फैसला किया है, जिससे उनका 7 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।
मैडम वेब ट्रेलर: ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ वाली डकोटा जॉनसन की MCU में एंट्री, सुपरहीरो बन ‘स्पाइडरमैन’ से भिड़ेंगी!
बेहद दर्दनाक होते थे सेक्स सीन्स- ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ वाली डकोटा जॉनसन ने सुनाई शूटिंग की कहानी
डेली मेल को शुक्रवार को एक सूत्र ने बताया कि पहले ऐसी अफवाहें थीं कि वे सगाई कर चुके हैं, लेकिन एक्स कपल ने ‘अब स्वीकार कर लिया है कि रिश्ता खत्म हो चुका है और आगे बढ़ना ही बेहतर है।’
Home / Entertainment / डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन का नहीं हुआ है ब्रेकअप, 7 साल तक साथ रहने के बाद सगाई टूटने की थी अफवाह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website