
एक्टर डेनियल क्रेग एक बार फिर बड़े परदे पर जेम्स बॉन्ड के रूप में नजर आने के लिए तैयार हैं। पेजसिक्स.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेग इस बात के लिए राजी हो गए हैं। वो परदे पर ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट के रूप में दिखेंगे। मल्टीपल पब्लिकेशन ने फिल्म की प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोक्कोली ने कहा, ‘डेनियल क्रेग एक और बॉन्ड फिल्म के लिए तैयार हो गए हैं।’
हॉलीवुड खबरी ने कहा, ‘डेनियल बहुत ही खुश थे कि ‘ओथेलो’ को बेहतर रिव्यू मिले। अब डेनियल और बारबरा बातचीत कर रहे हैं। नील पर्विस और रॉबर्ट वेड ने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होगा। डेनियल भी तैयार हैं।’
सूत्र ने बताया, ‘बारबरा ब्रोक्कोली को भी बॉन्ड के रूप में टॉम हिडलेस्टॉन पसंद नहीं है। उनका मानना है कि बॉन्ड के तौर पर वो फिट नहीं बैठते।’
साल 2015 में ‘स्पेक्टर’ की शूटिंग के दौरान जब क्रेग से सवाल किया गया था कि क्या वो आगे ‘जेम्स बॉन्ड’ के रूप में नजर आएंगे? तो उन्होंने कहा था, ‘फिलहाल तो मैं महसूस कर रहा हूं कि अब यह सब बहुत हो गया है।’
खबरी ने कहा, ‘डेनियल ने ओथेलो के समय शानदार समय बिताया। अब वो बॉन्ड बनने के लिए तैयार हैं।’ हालांकि क्रेग और ब्रोक्कोली के प्रवक्ता की ओर से इस बारे में किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website