
लंदन: हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन तीसरी बार पिता बने हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। रॉक ने बच्ची का नाम टिआना जिया जॉनसन रखा है। तस्वीर में रॉक अपनी नन्ही सी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
अपने इमोशनल मैसेज में जॉनसन ने लिखा, मैं एक और शक्तिशाली बेटी पाकर बहुत खुश और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। टियाना इस दुनिया में प्रकृति की शक्ति के रूप में आई है। जॉनसन ने लिखा, मम्मी लॉरेन जॉनसन ने एक रॉकस्टार को जन्म दिया है। मेरा पूरा जीवन बेहद प्यार करने वाली और मजबूत महिलाओं के बीच बीता है, लेकिन मेरी बेटी टिया की डिलीवरी के बाद मैं महिलाओं के प्रति प्यार के नए स्तर पर पहुंच गया, जिसे व्यक्त कर पाना मुश्किल है। मैं लॉरेन सहित सभी मां और महिलाओं का सम्मान और प्रशंसा करता हूं। मैं एक और बात कहना चाहता हूं।
जब एक महिला बच्चे को जन्म दे रही होती तो उसे स्पोर्ट बहुत जरूरी होता है। उनका हाथ थामकर, पैरों को पकड़कर, जो भी आप कर सकें वह करना चाहिए। पर अगर आप सच में एक सबसे शक्तिशाली और जीवन के प्रारंभिक क्षण को समझना चाहते हैं तो अपने बच्चे को जन्म होते हुए देखें। यह जीवन बदलने वाला और एक महिला के प्रति सम्मान और प्रशंसा करने वाला क्षण होता है। मेरी तीसरी और सबसे छोटी बेटी टियाना जिया को भी मैं बाकी की दो बड़ी बेटियों सिमोन एलेक्सजेंड्रा और जैस्मिन लिआ की तरह ही प्यार करूंगा, गाइड करूंगा और रक्षा करूंगा। मैं बाकी की पूरी जिंदगी इन्हें प्यार और रक्षा तो करूंगा ही साथ में इनके चेहरे पर हंसी लाता रहूंगा। वैसे तो आपके पापा के ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां हैं, लेकिन सबसे अच्छा मुझे आपके पापा होने की जिम्मेदारी निभाकर लगता है।
Home / Entertainment / तीसरी बार पिता बने ड्वेन जॉनसन, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website