
बिग बैश लीग 2025-26 का 21वां मुकाबला सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच बीते 3 जनवरी को सिडनी में खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसको होबार्ट ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। भले ही यह मुकाबला सिडनी थंडर हार गई। लेकिन, उनके कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मैच में बड़ा कारनामा किया और भारत के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
डेविड वॉर्नर ने ठोका शतक – 39 साल के डेविड वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पुरानी यादें ताजा कर दीं। वॉर्नर ने दमदार शतक ठोका। वॉर्नर ने पारी का आगाज किया और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में 130 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 9 छक्के लगाए।
इस शतक के साथ ही वॉर्नर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, यह वॉर्नर का टी20 में 9वां शतक था। विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के राइली रूसो के नाम भी टी20 फॉर्मेट में 9-9 सेंचुरी हैं। अब वॉर्नर ने भी इन दोनों खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। डेविड वॉर्नर टी20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे ऊपर पाकिस्तान के बाबर आजम (11 शतक) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (22 शतक) हैं।
Home / Sports / डेविड वॉर्नर ने बिग बैश लीग में ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की कर डाली बराबरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website