
इस वर्ष यानी 2025 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 338 नामांकन आए थे। इनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल था।
साल 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली मारिया कोरिना मचाडो ने इसे लोकतंत्र समर्थकों की जीत बताया है। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने पहले रिएक्शन में इस पुरस्कार को वेनेजुएला के पीड़ित लोगों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया है। उन्होंने इसे अपने संघर्ष को दुनिया की ओर से मान्यता मिलने की तरह देखा है।
मारिया मचाडो ने शुक्रवार शाम एक्स पर लिखा, ‘सभी वेनेजुएलावासियों के संघर्ष को मिली यह मान्यता हमारे काम को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन है और आजादी की तरफ बढ़ने का हौसला देता है। हम विजय की दहलीज पर हैं। हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र हासिल करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकियों, लैटिन अमेरिका के लोगों और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों पर अपने प्रमुख सहयोगियों के रूप में भरोसा करते हैं। मैं यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों और हमारे उद्देश्य के प्रति निर्णायक समर्थन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को समर्पित करती हूं।’
Home / Uncategorized / ट्रंप और वेनेजुएला के लोगों को समर्पित… नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया कोरीना मचाडो की पहली प्रतिक्रिया, खींचा दुनिया का ध्यान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website