
भारत मूल के भारतीय-ऑस्ट्रेलियन मेंबर दीपक राज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरेटरी (एसीटी) असेंबली में विधायक पद की शपथ ली। इस दौरान खास बात रही दीपक राज के हाथ में रखी भगवत गीता। दरअसल उन्होंने नई पहल करते हुए बाइबल की जगह ‘भगवद् गीता’ पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
दीपक राज गुप्ता 1989 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वह लेबर पार्टी की तरफ से एसीटी में एक एमएलए के तौर पर शपथ लेने वाले पहले भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने की इच्छा जताई जिसे असेंबली के अफसरों ने मंजूर कर लिया। दीपक ने बताया कि मैं अपने साथ भगवद् गीता की एक प्रति लेकर गया था। शपथ के बाद मैंने इसे असेंबली को बतौर सोविनियर के तौर पर गिफ्ट कर दिया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय समुदाय के एक सक्रिय नेता के रूप में दीपक राज के प्रयासों को सामुदायिक सेवा पुरस्कारों में उत्कृष्टता सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2012 में अधिनियम सरकार द्वारा सामुदायिक अधिवक्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह भारतीय संस्कृति को प्रमोट करने के लिए कई कार्यक्रम करते रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website