
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी पिछले साल काफी चर्चा में रही। अब दोनों को लेकर जो खबर आ रही है उससे रणवीर और दीपिका के फैंस भी खुश हो जाएंगे। चर्चा है कि दीपिका फिल्म 83 में रणवीर की पत्नी की अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इससे पहले भी कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है लेकिन दोनों को एक साथ पर्दे पर अभी तक शादी के पहले देखा गया था। अब दोनों को शादी के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा।
दीपिका और रणवीर ने ‘‘गोलियों की रासलीला – रामलीला‘‘ ,‘‘पद्मावत‘’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी‘’ फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की जोड़ी को इन फिल्मों में काफी पसंद भी किया गया।
कहा जा रहा है कि दीपिका को रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 के लिए फाइनल कर लिया गया है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website