
साल की एक और बड़ी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर खूब चर्चा है। ये नाग अश्विन की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। मेकर्स ने फिल्म से दीपिका पादुकोण के पहले लुक को रिलीज कर दिया है। उन्होंने आधी रात को सरप्राइज के तौर पर अपने फैंस के लिए ऐसा किया। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी हैं। वैजयंती मूवीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया दीपिका पादुकोण का पहला लुक काफी इंटेंस लग रहा है। वह एक लबादा पहने हुए और किसी चीज़ को ध्यान से देखती हुई नजर आ रही हैं।
Deepika Padukone के फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण हैं। पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में।’ प्रभास, नाग अश्विन और कमल हासन के साथ यह दीपिका की पहली फिल्म है, जबकि वह इससे पहले ‘आरक्षण’ और ‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।
प्रोजेक्ट K की पहली झलक – ‘प्रोजेक्ट K’ सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले, टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का एक बिलबोर्ड देखा गया, जिस पर लिखा था, ‘पहली झलक 20 जुलाई को।’ इस कार्यक्रम में कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ नाग अश्विन भी हिस्सा लेंगे। ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम कॉमिक-कॉन में फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज की तारीख बताएगी। ‘प्रोजेक्ट के’ वैजयंती मूवीज की बनाई एक साइंस-फाई फिल्म है।
‘प्रोजेक्ट के’ रिलीज डेट – इस बारे में बात करते हुए नाग अश्विन ने एक बयान में कहा, ‘भारत अब तक लिखी गई कुछ महान कहानियों और सुपरहीरो का घर बन चुका है। हमें लगता है कि हमारी फिल्म इसे सामने लाने में दुनिया के साथ एक कोशिश है। और कॉमिक-कॉन हमें अपनी कहानी को दुनिया के सामने पेश करने के लिए सही मंच दे रहा है।’ ‘प्रोजेक्ट K’ 12 जनवरी 2024 को तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है।
Home / Entertainment / Bollywood / आधी रात को ‘प्रोजेक्ट के’ के मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, सामने आया दीपिका पादुकोण का इंटेंस लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website