Sunday , February 22 2026 8:12 AM
Home / Entertainment / डेमी लोवेटो संदिग्ध ड्रग ओवरडोज के छह दिन बाद भी

डेमी लोवेटो संदिग्ध ड्रग ओवरडोज के छह दिन बाद भी


लॉस एंजेलिस। पॉप गायिका डेमी लोवेटो संदिग्ध ड्रग ओवरडोज के छह दिन बाद भी अस्पताल में भर्ती हैं और इसकी जटिलताओं से जूझ रही हैं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘टेल मी यू लव मी’ गायिका कथित तौर पर ओवरडोज की वजह से आ रही समस्याओं से जूझ रही हैं, जिसमें मतली, तेज बुखार शामिल हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि वे लोवेटो को अस्पताल से कब छुट्टी दें। वह मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।’’
उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को लोवेटो ड्रग्स ओवरडोज के बाद बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।