
बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र और शत्रुध्न सिन्हा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। बता दें धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को बॉलीवुड में अच्छे दोस्तों में शुमार किया जाता है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
यह जोड़ी काफी अरसे के बाद फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से‘ में नजर आएगी। पिछले हफ्ते दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे। वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना मजेदार रहेगा। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सनी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इस फिल्म में बाप-बेटों की कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसे नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website