
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने पोते करण देओल की शादी की। बाराती बनकर खूब डांस किया। पहली पत्नी प्रकाश कौर संग भी मस्ती करते दिखाई दिए। तमाम तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। सभी में वह और उनका पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा था। इन सबके इतर एक्टर ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज ‘ताज: डिवाइ़डेट बाय ब्लड’ में नजर आए थे। अब वो करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। इसमें इनके अलावा जया बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी समेत अन्य सितारे देखने को मिलेंगे।
धर्मेंद्र ने शेयर की आलिया भट्ट संग फोटो – अब धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ फिल्म की ही एक फोटो शेयर की है। अब ये ऑन स्क्रीन तस्वीर है या ऑफ स्क्रीन। इसमें थोड़ा डाउट है। मगर लग दोनों प्यारे रहे हैं। इसको पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘दोस्तों, प्यारी आलिया मुझे मेरे अतीत की कुछ रोमांटिक झलक दिखा रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।’
Home / Entertainment / Bollywood / आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र ने पोस्ट की एक ऐसी क्यूट तस्वीर, बेटे सनी देओल का धड़कने लगा दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website