Thursday , March 26 2026 12:58 AM
Home / Sports / धोनी आईपीएल से होने वाले हैं रिटायर? CSK ने वीडियो जारी कर बढ़ा दी है धड़कने

धोनी आईपीएल से होने वाले हैं रिटायर? CSK ने वीडियो जारी कर बढ़ा दी है धड़कने


चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आईपीएल के 16वें सीजन की समाप्ति के बाद के उन्होंने कहा था कि वह अगले सीजन में भी मैदान पर उतरेंगे लेकिन अगर उनका फिटनेस साथ देता है तब। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन है। खिताबी जीत के बाद धोनी ने तो सभी तरह की आशंकाओं को मिटा दिया था लेकिन अब खुद फ्रेंचाइजी ने एक 33 सेकेंड का वीडियो जारी कर फैंस के दिन की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
दअरसल सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसका कैप्शन है। ओह कैप्टन, माय कैप्टन। वहीं वीडियो में धोनी को वापस जाते हुए सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकता है। हालांकि धोनी और सीएसके ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
धोनी के घुटने का हुआ है ऑपरेशन – आईपीएल के 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने में चोट के कारण परेशान थे। इस कारण वह बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल भी अंत में आते थे। ऐसे में टूर्नामेंट खत्म होने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई जो कि पूरी तरह से सफल रही है। वहीं अब वह इस सर्जरी से उबरने में लगे हुए।
ऐसे में माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन सीएसके ने जिस तरह क्रप्टिक मैसेज के साथ वीडियो को शेयर किया है उसे देखें तो एक बार फिर से उनके संन्यास की चर्चा तेज हो गई है।