
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने रविवार को ईरान को चेताते हुए कहा कि उस पर हमला नहीं करने का निर्णय अस्थायी है और ईरान को चाहिए कि वह ‘विवेक को कमजोरी समझने की भूल न करें।’ एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जेरुसलम में एक बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने यह बात कही।
दोनों नेताओं ने इजरायली नेता के निवास पर विचार-विमर्श किया और अपने गठबंधन की ताकत और ईरान द्वारा क्षेत्र में पेश किए गए ‘खतरे’ के बारे में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बात की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website