
ग्लोबल सेंसेशन और सिंगर दुआ लीपा की बहन रीना लीपा चर्चा में हैं। उन्हें देखकर सभी हैरान हैं। फैंस का कहना है कि रीना एकदम दुआ की तरह ही दिखती हैं। हमशक्ल लगती हैं। उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दुआ से रीना 5 साल छोटी हैं।
फेमस सिंगर दुआ लीपा की छोटी बहन रीना लीपा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी बहन दुआ के साथ एक फोटो शेयर की और ये रातोंरात वायरल हो गई। उन्हें देखकर फैंस चौंक गए हैं। उनका कहना है कि दोनों हुबहू एक जैसी दिख रही हैं। इस पोस्ट के बाद ही फैंस को पता चला कि दुआ की एक बहन है, जो बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं। दोनों बहनों के वेकेशन की फोटो को 9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
24 साल की मॉडल और एक्ट्रेस रीना लीपा के इंस्टाग्राम पर बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। बहन दुआ के साथ अपने करीबी रिश्ते के लिए जानी जाने वाली रीना अक्सर अपने 800,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रीना और दुआ ने हालिया फोटो में मैचिंग ब्लैक बिकिनी पहनी हुई थी।
हैरान हैं यूजर्स, कही ये बात – एक फैन ने कॉमेंट किया, ‘हे भगवान, वे दो हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘रीना और दुआ एक जैसे हैं।’ एक और ने लिखा, ‘अरे, उन्होंने दो 10/10 पैदा किए।’ एक और ने लिखा, ‘नई लिपा अभी अभी आई है।’
दुआ से 5 साल छोटी हैं रीना – बता दें कि दोनों बहनों के बीच पांच साल का अंतर है। रीना, दुआ की छोटी बहन हैं। दुआ 29 साल की हैं। दोनों साथ में बेस्ट फ्रेंड जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। दुआ ने रीना के बर्थडे पर लिखा था, ‘मैं इतनी लकी हूं कि तुम मेरी लाइफ में हो। तुम जहां भी जाती हो, वहां रोशनी कर देती हो।’
Home / Entertainment / क्या दुआ लीपा की एक हमशक्ल बहन भी है? 5 साल छोटी रीना लीपा को देख एक-एक फैन हैरान, बोले- डिट्टो… सेम टू सेम!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website