
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष का जिक्र किया और इसे रोकने का क्रेडिट खुद को दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान लड़ाकू विमानों के गिराए जाने की बात भी दोहराई लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने जेट की संख्या को बढ़ाकर 8 कर दिया। ट्रंप ने इसके पहले भी कई बार विमानों की संख्या को बढ़ा चुके हैं लेकिन पिछले काफी समय से वह 7 फाइटर जेट गिराए जाने का दावा कर रहे थे। यह पहली बार है जब उन्होंने 8 लड़ाकू विमानों के गिराए जाने की बात कही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्रंप स्वीकार कर रहे हैं कि इस दौरान पाकिस्तान के पास मौजूद F-16 भी गिराया गया था।
ट्रंप ने कहा, ‘मैंने 8 युद्ध खत्म किए हैं। पाकिस्तान और भारत, मैंने न्यूजपेपर में देखा कि उनके बीच युद्ध छिड़ गया है… 8 प्लेन.. 7 प्लेन गिरा दिए गए थे। आठवां बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। वास्तव में 8 विमानों को मार गिराया गया। मैंने कहा कि ये युद्ध है और वे ये करने जा रहे हैं। दोनों परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने कहा कि मैं आप लोगों के साथ कोई ट्रेड डील नहीं करने जा रहा जब तक आप शांति नहीं लाते। अगर आप एक-दूसरे से लड़ते रहेंगे तो आपके साथ कोई डील नहीं होगी। उन्होंने जंग रोक दी।’
Home / News / ट्रंप ने मान लिया भारत ने तबाह किया F-16 फाइटर जेट? इंडिया-पाकिस्तान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, कहा- 8 प्लेन मार गिराए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website