Sunday , March 22 2026 12:29 AM
Home / News / हत्यारोपी ने 12 साल तक किया गूंगा होने का नाटक, सच में हुआ गूंगा

हत्यारोपी ने 12 साल तक किया गूंगा होने का नाटक, सच में हुआ गूंगा


पेइचिंग: चीन में हत्या करने वाले एक व्यक्ति ने अपने अतीत को छिपाने के लिए 12 वर्षों तक गूंगा होने का नाटक किया और आखिरकार एक दिन ऐसा आया कि वह असल में गूंगा हो गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग उपनाम वाले हत्यारोपी ने अपना गांव छोड़ दिया था। किराए के विवाद को लेकर उसने अपनी पत्नी के चाचा की हत्या कर दी थी। उस वक्त झेंग की उम्र 33 साल थी। गांव से निकलने के बाद झेंग ने खुद को गूंगा बताना शुरू कर दिया। उसने शादी कर ली और पिता भी बन गया। बाद में असल में उसकी आवाज चली गई। उसने पुलिस के समक्ष लिखित में अपना अपराध स्वीकार किया।