
सनातन धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों में भी दान का विशेष महत्व है। लेकिन बात करें अगर सनातन धर्म की तो कहा जाता है कि दान करने से उनकी प्राप्त होती है साथ ही साथ तमाम देवी देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दान करने से व्यक्ति घर में सुख शांति व समृद्धि बढ़ती है। इसलिए न केवल धार्मिक शास्त्रों में बल्कि वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, परंतु कुछ ऐसी भी चीज़ें होती हैं जिन्हें व्यक्ति को सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है,और न ही जीवन में तरक्की के असार बढ़ते हैं।
आइए जानते हैं कौन सी है वो चीजें- वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी को गुरु ग्रह का कारक माना जाता है इसलिए इसे शाम के समय दान नहीं करना चाहिए। मानता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के घर की बरकत कम होने लगती है।
ज्योतिष वास्तु शास्त्र के मुताबिक चंद्रमा का सीधा संबंध दूध से माना जाता है तथा इसका कारक देवी लक्ष्मी व भगवान विष्णु कहलाते हैं कहा जाता है कि शाम के समय व्यक्ति को दूध का दान नहीं करना चाहिए इससे घर में धन की कमी होती है।
दही की बात करें तो इसे शुक्र ग्रह का कारक माना जाता है। जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद दही का दान करता है उसके घर की सुख समृद्धि उसके घर से कोसों दूर हो जाती है।
अक्सर देखा जाता है कुछ लोग अपने घर की बासी रोटी शाम के समय किसी गरीब को दान कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है तबियत पाप का भागीदार बनता है इसलिए सदैव ताजा भोजन ही दान करना चाहिए।
इसके अलावा कहा जाता है कि सूर्यास्त के समय पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए इससे देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और जीवन में पैसों की किल्लत आने लगती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website