
अच्छी लाइफस्टाइल कौन नहीं चाहता और इस चाहत में ही बड़ी तादाद में हर साल लाखों भारतीय देश छोड़कर विदेश चले जाते हैं। वहां उन्हें बेहतर सैलरी के साथ-साथ वर्क लाइफ बैलेंस भी मिलता है। आइए आपको ऐसे 5 देशों के बारे में बताते हैं, जो भारतीयों के लिए जन्नत की तरह हैं।
हर साल करीब 25 लाख लोग भारत छोड़ देते हैं। ये वो लोग हैं जो बेहतर नौकरी, अच्छी जिंदगी और ढेर सारा पैसा कमाने की चाहत रखते हैं। क्या आप भी उन लाखों भारतीयों में से हैं जो सात समंदर पार एक नई जिंदगी शुरू करने का सपना देख रहे हैं? बेहतर लाइफस्टाइल, डॉलर या यूरो में कमाई और अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित भविष्य। ये तीन सबसे बड़े कारण हैं, जिसके कारण जो हर लाखों भारतीय अपना देश छोड़ देते हैं। तो आइए आज 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (International Migrants Day) के दिन हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताते हैं, जो न सिर्फ भारतीयों के लिए सबसे सुरक्षित हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी बेजोड़ हैं।
1. न्यूजीलैंड – अगर आप अपराध की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड आपके लिए सबसे सुरक्षित शहर है। इस देश के लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति में अपना जीवन जीते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां के लोकल लोग अप्रवासियों का खुले दिल से स्वागत करते हैं। इस देश में भारतीय समुदाय भी काफी मजबूत है।
2. कनाडा – भारत और कनाडा के संबंधों में जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में तनाव जरूर बढ़ा था, लेकिन अब हालात कुछ हद तक ठीक हैं। जमीनी स्तर पर कनाडा भारतीयों के लिए सबसे सुरक्षित और फ्रेंडली देशों में से एक है। इसका हेल्थकेयर सिस्टम और परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पॉलिसी इमिग्रेंट्स के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
3. जर्मनी – जर्मनी को यूरोप का इंजन माना जाता है। अगर यूरोप में कोई ऐसा देश है, जो सबसे ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और सुरक्षित है, तो वह देश जर्मनी है। यहां के सख्त कानूनों के कारण क्राइम रेट बेहद कम है। साल 2025 में जर्मनी ने स्किल्ड वर्कर्स के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
4. यूएई (दुबई) – दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में दुबई और अबू धाबी का नाम भी शुमार है। यहां के सख्त कानूनों की वजह से आप रात 2 बजे भी बिना किसी डर के घूम सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको यहां कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा, क्योंकि आपसे मिलने वाला हर तीसरा शख्स शायद भारतीय होगा।
5. ऑस्ट्रेलिया – मेलबर्न और सिडनी जैसे ऑस्ट्रेलिया के शहर छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के ही लिए सुरक्षित माने जाते हैं। अच्छा मौसम और मिलनसार कल्चर ऑस्ट्रेलिया को खास बनाता है। यहां बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं।
ये हैं 5 सबसे ज्यादा कमाई वाले देश
1. स्विट्जरलैंड – अच्छी सैलरी वाले देशों में सबसे ऊपर स्विट्जरलैंड का नाम आता है। अगर आप एक IT प्रोफेशनल या बैंकर हैं तो स्विट्जरलैंड में आपको करोड़ों रुपए का शुरुआती पैकेज मिल सकता है। हालांकि, यहां पर रहने का खर्च भी काफी ज्यादा है।
2. अमेरिका – शानदार पैकेज वाले देशों में दूसरे नंबर पर अमेरिका का नाम आता है। हालांकि, अमेरिका के सिलिकॉन वैली में काम करने वाले कई भारतीय इंजीनियरों की सैलरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। आईटी, साइंस और मैनेजमेंट फील्ड वालों के लिए तो अमेरिका सोने का अंडा देने वाली मुर्गी के जैसा है।
3. लक्जमबर्ग – यूरोप का एक छोटा सा देश लक्जमबर्ग अपने शानदार बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लिए जाना है। यहां पर इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को काफी ज्यादा सैलरी मिलती है। इस देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी दुनिया में सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग की सीमाएं बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से लगती हैं।
4. आयरलैंड – इस देश को बाकी दुनिया के मुकाबले कम टैक्स रेट के लिए जाना जाता है। यहां गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों के हेडक्वार्टर हैं, इसलिए IT सेक्टर में बेहतरीन सैलरी मिलती है।
5. फिनलैंड और जापान – पहले जहां लोग विदेश के नाम पर अमेरिका और कनाडा जैसे देशों का ही चुनाव करते थे तो वहीं साल 2025 आते-आते अब लोगों की प्राथमिकता भी बदल रही है। अब भारतीय लोग फिनलैंड और जापान जैसे देशों में भी जा रहे हैं। इसका कारण साफ है कि ये देश शानदार ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ देते हैं।
Home / Uncategorized / विदेश जाने का है सपना? ये हैं भारतीयों के लिए 5 सबसे सुरक्षित देश, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website