
दुबईः दुबई में एक अखबार के पूर्व ब्रिटिश संपादक ने पत्नी की हथौड़े से मार-मार कर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को 15 साल की सजा सुनाई गई है।
पूर्व संपादक फ्रांसिस मैथ्यू को अपने घर में पत्नी की हथौड़े से मार-मार कर हत्या करने के सिलसिले में मार्च में 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने इस फैसले के खिलाफ अपील की। अपील पर रविवार को आए ताजा फैसले में अदालत ने मैथ्यू की सजा बढ़ाकर 15 साल कर दी।
अंग्रेजी भाषा के अखबार गल्फ न्यूज के संपादक मैथ्यू ने जुलाई, 2017 में पत्नी जेन मैथ्यू को कत्ल किया था । जेन के भाई पीटर मैनिंग ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कम सजा अन्याय करने वाली होती।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website