Friday , March 27 2026 4:23 AM
Home / News / अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच ईरान में भूकंप के झटके, न्यूक्लियर साइट वाले इस्फहान में गूंजे धमाके

अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच ईरान में भूकंप के झटके, न्यूक्लियर साइट वाले इस्फहान में गूंजे धमाके

इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव के दौर से गुजर रहा है। ईरान ने इजरायल के साथ ही पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। कुवैत में ईरान के मिसाइल हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 5 गंभीर घायल हुए हैं। इजरायल में ईरानी मिसाइलों की चपेट में आकर कई लोग मारे गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की नई लीडरशिप ने बात करने की इच्छा जताई है और वह ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 48 ईरानी नेताओं को मारने का दावा किया और कहा है कि आखिरी लक्ष्य हासिल करने तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे।
ईरान के इस्फहान और शिराज शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई है। मेहर न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। इस्फहान में ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी है। वहीं, शिराज में मिसाइल उत्पादन सुविधा मौजूद है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि हमले में किसे निशाना बनाया गया है। इसके पहले अमेरिका और इजरायल ने वीकेंड में नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर दो नए हमले किए थे। तेहरान के एटॉमिक एनर्जी चीफ मोहम्मद इस्लामी ने ये जानकारी दी है।
अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच ईरान में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिटकल सर्वे ने बताया कि ईरान के गेराश इलाके में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई पर था। वहीं, मंगलवार को चौथे दिन भी ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने अपने हमले जारी रखे हैं।