
लंदन: हर बार की तरह इस बार भी पीपुल मैगजीन ने साल की सबसे सुंदर महिलाओं के नाम की घोषणा की है। साल 2018 के अपने मैगजीन के लिए सबसे खूबसूरत महिला के रूप में ”एलिसा बर्थ मोरे” उर्फ पिंक को चुना गया है। एलिसा पेशे से एक सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं।
इसके अलावा उनके 15 महीने के बेटे जैमिसन मून और 6 साल की बेटी विलो सेग के साथ की फोटो को पीपुल मैगजीन ने अपने कवर पेज के रूप में लगाया है। उनकी खुबसूरती को देखकर कोई भई सोचने पर मजबूर हो जाए कि इनके दो बच्चे भई हैं।
पीपुल मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ जेस केगले ने बताया कि एलिसा को इसलिए चुना गया है, क्योंकि वो एक ईमानदार महिला हैं। इसके अलावा वे एक मां, एक परफॉर्मर और एक रोल-मॉडल भी हैं।
एलिसा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपनी बच्चों और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। फैंस एलिसा की तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं।
बता दें कि एलिसा को 70 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। ये अवॉर्ड दुनियाभर के सभी तरह के रूप-रंग वाले लोगों के लिए था।
अवॉर्ड के लिए ऐसे शख्स की तलाश की जा रही थी जो प्रभावशाली हो, जिसके अंदर कला के गुण हों और जो मानवता के सिद्धांतों की कद्र करता हो।
Home / Entertainment / 70 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दो बच्चों की मां एलिसा, जानें क्या करती हैं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website