
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते अब खराब हो गए हैं। पहले दोनों अच्छे दोस्त माने जाते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।
इंटरनैशनल डैस्क : टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते अब खराब हो गए हैं। पहले दोनों अच्छे दोस्त माने जाते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।
मस्क ने नया राजनीतिक दल बनाने की बात कही – एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोल चलाया था। इसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या अमेरिका में एक नया राजनीतिक दल बनना चाहिए। इस पोल के नतीजों के मुताबिक, 80% लोगों ने इस विचार का समर्थन किया।
मस्क ने पोल का नतीजा साझा करते हुए लिखा, “जनता ने बोल दिया है। अमेरिका को एक नए राजनीतिक दल की जरूरत है जो बीच के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करे। यही हमारी नियति है।”
इसके बाद मस्क ने एक और पोस्ट में सिर्फ इतना लिखा, “The America Party” (यानि “द अमेरिका पार्टी”, जो शायद उस नए दल का नाम हो सकता है।)
Home / Uncategorized / एलन मस्क ने छेड़ी तीसरी पार्टी की बहस, अमेरिका को चाहिए नई पार्टी, 80 प्रतिशत लोगों का समर्थन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website