
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री एमा वॉटसन को ग्रेटा गर्विग की फिल्म ‘लिटिल वूमेन’ के लिए अनुबंधित करने की बातचीत चल रही है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि पहले इस भूमिका को एमा स्टोन निभाने वाली थीं, लेकिन फिल्म ‘द फेवराइट’ के लिए प्रचार की व्यस्तताओं के कारण वह इस परियोजना से जुडऩे में असमर्थ है, लिहाजा अब इस भूमिका के लिए वाटसन से बातचीत चल रही है।
गर्विग फिल्म का लेखन और निर्देशन कर रहे हैं। इसमें मेरिल स्ट्रीप, लौरा डर्न, साओर्स रोनेन, टिमोथी कैलमेट और फ्लोरेंस पुग जैसे सितारे को रखे जाने को लेकर बातचीत चल रही है। यह फिल्म लुइसा मे अल्कॉट के उपन्यास पर आधारित है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website