
हॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रैस एमा वॉटसन ने अपने भारतीय फैंस को होली विश करते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसके साथ ही एमा ने अपनी अगली फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ को देखने की गुजारिश भी की है।
एमा इस वीडियो में अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ नमस्ते कहकर भारत को होली की विश दे रही है और उनसे फ़िल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट को देखने की दरख्वास्त भी कर रही हैं।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी मौजूदगी हॉलीवुड फिल्म में दर्ज करा चुकी हैं। दीपिका की फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ और प्रियंका की फिल्म ‘बेवॉच’ शुमार है।
हॉलीवुड फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ 17 मार्च 2017 को रिलीज होगी। यह 3D फिल्म म्यूजिकल रोमांटिक-डार्क फैन्टसी है। इसमें एमा के साथ डैन स्टीवन्स और ल्यूक इवांस भी नजर आएंगे। फिलहाल आप देखिए एमा वॉटसन का यह वीडियो।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website