इससे पहले उनकी दूसरी पत्नी रहीं रेहम खान ने एक पुस्तक में इमरान खान की खूब खिंचाई की थी। रेहम खान और इमरान की शादी जनवरी 2105 में शादी हुई थी जो 10 महीने भी नहीं चल पाई। उन्होंने अपनी पुस्तक में नशीले पदार्थों और काले जादू का जिक्र किया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अतीत पीछा नहीं छोड़ रहा है। इस बार वह अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के निशाने पर आ गए हैं। जेमिमा ने एक पोस्टर ट्वीट कर इमरान पर जोरदार हमला बोला है। इस पोस्टर में इमरान खान के अलावा खुद जेमिमा हैं। पोस्टर में एक और महिला है जो बुर्के में है। पोस्टर पर उर्दू में लिखा है, ‘किस तरह का काला जादू करते हो तुम?’
इससे पहले उनकी दूसरी पत्नी रहीं रेहम खान ने एक पुस्तक में इमरान खान की खूब खिंचाई की थी। रेहम खान और इमरान की शादी जनवरी 2105 में शादी हुई थी जो 10 महीने भी नहीं चल पाई। उन्होंने अपनी पुस्तक में नशीले पदार्थों और काले जादू का जिक्र किया है।
जेमिमा गोल्डस्मिथ इंग्लिश लेडी हैं। इमरान खान की पहली शादी उन्हीं से हुई थी। वह 2004 तक इमरान की पत्नी रही थीं। उसके बाद इमरान ने पाकिस्तानी महिला रेहम खान से शादी की और अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी हैं। बुशरा के बारे में प्रसिद्ध है कि वह जादू-टोना में माहिर हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website