Wednesday , March 4 2026 9:53 PM
Home / Sports / इंग्लैंड की क्रिकेटर जेन ब्रिटिन का निधन, खेली थीं विश्व कप फाइनल

इंग्लैंड की क्रिकेटर जेन ब्रिटिन का निधन, खेली थीं विश्व कप फाइनल


लंदन। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का निधन हो गया। वे 58 साल की थी। जेन का मंगलवार को कैंसर के कारण निधन हुआ। वे 1993 में विश्व कप जीतने वाली महिला टीम की सदस्य थीं।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वे 1979 से 1998 तक महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उनके नाम 27 टेस्ट मैच में पांच शतक थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 63 वनडे मैच खेले थे। लॉड्र्स में विश्व कप के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन बनाए थे।

उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 1998 में बनाया था। अपने आखिरी मैच में उन्होंने चार्लोट एडवडर्स के साथ पारी की शुरुआत की थी। एडवड्र्स ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपनी प्ररेणास्त्रोत बताया है।