
इथियोपिया के सुरक्षा बलों ने हाल ही में सुरक्षा अभियान में ओरोमो लिबरेशन आर्मी (ओएलए) के 333 संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया है।
सरकारी संचार सेवा राज्य मंत्री सेलामावित कासा ने शनिवार को स्थानीय मीडिया आउटलेट्स से कहा कि 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चले सुरक्षा अभियान के दौरान 671 संदिग्ध ओएलए गुप्तचर भी गिरफ्तार किए गए हैं। कासा ने बताया कि सैन्य अभियान के दौरान कई हथियारों और रेडियो संचार प्रणालियों को भी जब्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि इथियोपिया के सुरक्षा बलों ने 69 गोदामों को भी नष्ट कर दिया, जिनका इस्तेमाल विद्रोही समूह आपूर्ति एकत्र करने के लिए कर रहे थे। ओएलए पूर्व विद्रोही समूह, ओरोमो लिबरेशन फ्रंट (ओएलएफ) का एक अलग सशस्त्र गुट है। जिसे इथोपिया की संसद ने मई 2021 में आतंकवादी समूह घोषित कर दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website