
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया का कहना है कि वह दोबारा जिम जाना शुरू करना चाहती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ईवा ने होला! यूएसए मैगजीन के साथ साक्षात्कार में यह बात कही।
ईवा ने पति जोस पेपे बैस्टन से बेटे सैंटियागो एनरिक को जन्म दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं वर्कआउट दोबारा शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती। व्यायाम या गंभीर व्यायाम किए बिना लगभग एक वर्ष हो गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके लिए उत्साहित हूं, लेकिन मैं किसी जल्दबाजी में नहीं हूं। मैं इस पल का आनंद ले रही हूं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website