
लंदन- हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा हर रात अपने बालों में जैतून या नारियल का तेल लगाती हैं। सूत्रों के अनुसार, जेसिका की दो बेटियां- ऑनर (8) और हैवन (5) हैं।
जेसिका को उनकी मां ने काफी कम उम्र से ही बालों और त्वचा की देखभाल करना सिखाया था। इसलिए वह इस कार्य के लिए हमेशा समय निकाल ही लेती हैं।
एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में जेसिका ने कहा, “मेरी मां ने मुझे हमेशा से अपनी त्वचा और बालों का ख्याल रखना सिखाया है। मैं काफी कम उम्र से यह करती आ रही हूं। उन्होंने मुझे हर रात नारियल या जैतून का तेल बालों में लगाने की सलाह दी है।”
बच्चों को इसकी सीख देने के बारे में जेसिका ने कहा कि वह उन्हें यह सिखाने के बजाय आत्मविश्वासी और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख देंगी। सुंदरता के सुझावों के बारे में जेसिका ने कहा, “इंसान के लिए अंदरूनी सुंदरता बेहद जरूरी है और मैं इस पर ज्यादा जोर देना चाहूंगी।” अगर यह सोच हर किसी के अन्दर आ जाए तो जिन्दगी में बहुत ज्यादा फर्क देखने को मिलेंगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website